
मुंबई: जिया खान की आत्महत्या मामले में बेटे सूरज पंचोली फंसने के बाद अब पापा आदित्य पंचोली भी मुश्किल में पड़ गए है। खबर मिली है कि आदित्य पंचोली पर पड़ोसी से गालीगलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।
पंचोली के पड़ोसी भार्गव पटेल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की गई जिसके बाद केस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने पंचोली के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास पड़ोसी पर हमले के सीसीटीवी फुटेज हैं।
गौरतलब है कि सूरज पंचोली को 10 जून से जिया खान की खुदकुशी मामले में हिरासत में लिया गया है।
