काईस के पास कूहल में गिरकर बेलदार की मौत

काईस (कुल्लू)। खराहल क्षेत्र के काईस नाले के पास सिंचाई कूहल में गिरने से लोनिवि में कार्यरत एक बेलदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दावा लामा (53) के रूप में हुई है। दावा लामा मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। यह करीब 30 सालों से अपने परिवार सहित काईस में रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार काईस नाले के पास सिंचाई की कूहल में दोपहर दो बजे के करीब एक व्यक्ति की गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि दावा लामा की गिरने से मौत हुई है। दावा लामा करीब 40 फुट कूहल में आगे बह गया था। हादसे में मृतक के सिर में गंभीर चोट आई है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। एसआई सुनील कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है।

Related posts