
कुल्लू। उत्तराखंड में हुई तबाही के पीड़ितों की मदद के लिए एनएसयूआई भी धनराशि एकत्रित करेगी। वीरवार को हुई एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष रोहित महाजन ने कहा कि संगठन धन एकत्रित कर उत्तराखंड के पीड़ितों को भेजेगी।
उन्होंने कहा कि इस पर एनएसयूआई ने काम करना शुरू कर दिया है। महाजन ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता उत्तराखंड में भी पीड़ितों की सहायता कर रही है। प्रदेश प्रभारी निखिल त्रिवेदी तथा प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी पूरी सहायता कर रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष अमित गौड़, कैंपस अध्यक्ष वेद प्रकाश, मनीष, लाल चंद, ऋषि किशोर, दिपांशु, राकेश राणा, चमन लाल, इंद्र और तनुजा आदि मौजूद रहे।
