तकलेच स्कूल बेस्ट आलराउंडर

रामपुर बुशहर। रावमापा तकलेच में आयोजित रामपुर खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में रामपुर खंड के 36 स्कूलों के करीब 620 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए तकलेच स्कूल को बेस्ट आलराउंडर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मार्चपास्ट में नोगली स्कूल तथा योगा में काशापाट स्कूल ने बाजी मारी। समापन समारोह के दौरान राजपुरा हाइड्रो परियोजना प्रमुख फन्नी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रामापा थेड़ा की छात्राआें ने पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में भड़ावली स्कूल प्रथम तथा नोगली स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला रामापा उर्मण और काशापाट के बीच खेला गया। इसमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए उर्मण स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। इसके अलावा लोकनृत्य प्रतियोगिता में रावमापा रामपुर की छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं, छात्रा वर्ग के ग्रुप सांग में रामपुर स्कूल प्रथम, वन एक्ट प्ले में नोगली स्कूल प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में हिम स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर प्रथम, सोलो सांग में रावामापा रामपुर की छात्राएं प्रथम, जबकि बेस्ट एथलीट सेरी मझाली स्कूल की रवीना रही। साथ ही छात्रा वर्ग में बेस्ट आलराउंडर काशापाट को तथा ओरवर आल बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सेरी मझाली स्कूल को नवाजा गया। छात्र वर्ग की वॅालीबाल प्रतियोगिता में तकलेच स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। कबड्डी में तकलेच और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। साथ ही बैडमिंटन में तकलेच प्रथम, खो-खो में उर्मण प्रथम, लोक नृत्य में रावमापा रामपुर प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में रचोली स्कूल प्रथम तथा ग्रुप सांग, वन एक्ट प्ले और सोलो सांग में हिम स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

Related posts