
कुल्लू। जिले में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन कुछ और उपकरण खरीदेगा। इसके साथ ही बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यह जानकारी डीसी शरभ नेगी ने बुधवार को आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
बैठक में आपदा से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधाें और उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य उपकरणों की आवश्यकता और विभागीय स्तर पर किए जाने वालों कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उपमंडल अधिकारी कार्यालय को आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए 5-5 लाख रुपये दिए गए हैं। 24 घंटे की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। इस नंबर को आम जनता को उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सक्षम तथा प्रशिक्षित व्यक्तियों की सूची भी तैयार की जाएगी।
जिला के दुर्गम स्थानों में सिग्नल न होने से दूरभाष पर जानकारी का आदान प्रदान करने की समस्या हो सकती है इसलिए सैटे लाइट फोन की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि प्राकृतिक आपदा होने की सूरत में राहत और बचाव कार्यों को सफल बनाने के मकसद से निजी अस्पतालों, गैर सरकारी संस्थाओं, युवक मंडलों और विभिन्न परियोजनाओं की भी सेवाएं ली जाएंगी। संबंधित विभागों के सहयोग से लोगों को आवश्यकतानुसार समय-समय पर आपदा बारे चेतावनी देने की व्यवस्था रहेगा।
