
नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से बदरपुर-नोएडा-गाजीपुर लाइन खराब है। इसको ठीक करने के लिए अब अमेरिका से इक्यूपमेंट मंगवाया गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में लाइन को ठीक कर लिया जाएगा। उसके बाद पूर्वी दिल्ली में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। लाइन खराब होने से पिछले दस दिनों से पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में भी पटपड़गंज, मयूर विहार, गणेश नगर, मंडावली, कल्याणपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, बिंदापुर, सरिता विहार, राजौरी गार्डन के अलावा कुछ अन्य इलाकों में दो से चार घंटे की बिजली कटौती की गई।
