LPU भारत के शीर्ष 3 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल

जालंधर: व्यावसायिक समाचार और मीडिया कंपनी सिलिकॉन इंडिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार एल.पी.यू. को इंजीनियरिंग के लिए भारत के शीर्ष 3 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। मैगजीन ने भारत के शीर्ष 10 प्राइवेट विश्वविद्यालयों की सूची प्रकाशित की है। एल.पी.यू. को उत्तर क्षेत्र में शीर्ष 4 एम.सी.ए. संस्थानों में भी स्थान दिया गया है। सिलिकॉन इंडिया ने शिक्षण संस्थाओं की गुणवत्ता को पहचाना है। सर्वे एक अध्ययन के आधार पर मानव संसाधन प्रबंधकों, भर्ती फर्मों और नौकरी बोर्डों के बीच आयोजित किया गया था।

महानगरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, बेंगलूर और चेन्नई में 3,000 से अधिक इंजीनियरों एवं कम्प्यूटर प्रोफैशनल्स की प्रतिक्रिया के आधार पर इस कार्य को पूरा किया गया। इस संबंध में एल.पी.यू. के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि हमें यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि यह रैंकिंग कॉर्पोरेट जगत में कार्यरत हमारे विद्यार्थियों के वास्तविक मूल्य पर पूरी तरह आधारित है। हम जानते हैं कि यह सूची एक गहन और व्यापक अनुसंधान के बाद तैयार की गई है तथा यह न केवल यूनिवर्सिटी अपितु एल.पी.यू. के विद्यार्थियों के प्रयासों को भी आगे प्रोत्साहित करेगी।

Related posts