रास्ता रोककर दो लोगों से मारपीट

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत कंगरी गांव की एक महिला ने दो युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपा पत्नी प्यार चंद निवासी कंगरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 जून को सुबह करीब पांच बजे जब वह काम करने खेतों में जा रही थी तो सतीश कुमार और किशोर चंद ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। वहीं सुनील कुमार पुत्र राम नाथ निवासी कनोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 जून को करीब पौने तीन बजे वह अपनी दुकान से बाहर निकला तो कशमीर सिंह, उसके भाई और जड्डू ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की।

Related posts