सगे भाइयों में चले लात-घूंसे

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अधीन पड़ते एक गांव में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। झगड़े का कारण में घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात टीहरा पंचायत के गांव टांडा में दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। मामूली से कहासुनी ने देखते ही देखते झगड़े का रूप धारण कर लिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों में काफी देर तक लात घूंसे चलते रहे। इसके चलते दोनों को काफी चोटें भी आईं। बात बढ़ते देख गांव वालों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करवा दिया। पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आपसी समझौता होेने के चलते केस दर्ज नहीं हो पाया। थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने आपस में समझौता कर लिया गया था। पुलिस के बार-बार कहने पर भी दोनों में से कोई भी अपना मेडीकल करवाने को तैयार नहीं हुआ। इसके चलते किसी के भी खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

Related posts