भारी बारिश से स्कूलों में भी ‘आपदा’

हरिद्वार। लगातार तीन दिन तक हुई भारी बारिश ने स्कूलों में भी तबाही मचाई है। जिले के 14 प्राइमरी और जूनियर स्कूल भवनों में पानी, मिट्टी और रेत भर गया है। 11 स्कूलों की चहारदीवारी ढह गई। दो के शौचालय टूटे हैं। जबकि तीन स्कूलों के अभिलेख पूरी तरह गल गए हैं।
राज्य में हुई भीषण आपदा का असर धर्मनगरी में भी हुआ। लक्सर-खानपुर क्षेत्र में जमीन कटने के साथ कई ग्रामीणों की फसलें बही। शहरी क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ। स्कूल भी तबाही से अछूते नहीं रहे। विकास खंडों से जिला परियोजना सर्व शिक्षा अभियान को मिली सूचनाओं के मुताबिक जिले के राजकीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में भारी नुकसान हुआ है। एसएसए के जिला समन्वयक दिनेश प्रसाद के अनुसार 14 स्कूलों में जलभराव हुआ है।
इनसेट
जल, मिटटी और रेत भराव वाले स्कूल
——————————-
प्राथमिक स्कूल जोगावाला न. एक
प्राथमिक स्कूल जोगावाला न. दो
जूनियर हाई स्कूल जोगावाला
प्राथमिक स्कूल शेरपुर बेला
प्राथमिक स्कूल दल्लावाला
जूनियर हाई स्कूल दल्लावाला
प्राथमिक स्कूल चंद्रपुरी
हाईस्कूल चंद्रपुरी
प्राथमिक स्कूल चंद्रपुरी कलां
प्राथमिक स्कूल नाई वाला
प्राथमिक स्कूल मांडा बेला
प्राथमिक स्कूल बादशाहपुर
प्राथमिक स्कूल गढ़ी
प्राथमिक स्कूल बहादरपुर
—————–
यहां गिरी चहारदीवारी
जूनियर हाई स्कूल ठसका 40 फीट
प्राथमिक स्कूल मुकरपुर 35 फीट
प्राथमिक स्कूल रोशनाबाद 32 फीट
प्राथमिक स्कूल खेमपुर माजी
प्राथमिक स्कूल जबरदस्तपुर
प्राथमिक स्कूल हज्जरपुर
प्राथमिक स्कूल खेडली 20 मीटर
प्राथमिक स्कूल हल्लूमाजरा न. दो 55 फीट
प्राथमिक स्कूल बहादरपुर खादर 10 मीटर
प्राथमिक स्कूल इस्माइल पुर 30 मीटर
प्राथमिक स्कूल माखियाली काला 40 मीटर
——————-
यहां जलभराव से अभिलेख हुए नष्ट
प्राथमिक स्कूल खेमपुर माजी
प्राथमिक स्कूल मखियाली खुर्द
जूनियर हाई स्कूल मखियाली खुर्द
—————————
यहां शौचालय नष्ट
——————–
प्राथमिक स्कूल नगला
प्राथमिक स्कूल खेमपुर माजी
कोट
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री को जिले के स्कूलों की हालत और नुकसान से अवगत करा दिया गया। अब शासन स्तरीय निर्देशानुसार काम किया जाएगा।
-दिनेश चंद्र डिमरी, प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी, एसएसए।

Related posts