कीड़ा-जड़ी के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

श्रीनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा के बावजूद कीड़ा जड़ी के तस्कर अब भी सक्रिय हैं। रविवार को पुलिस ने दो कीड़ा-जड़ी तस्कराें को कलियासौड़ के पास गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े तीन सौ ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई है।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में यात्रियों से लूटमार की घटना के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। रविवार सुबह भी पुलिस कलियासौड़ के पास संदिग्धों को तलाश रही थी। इसी दौरान दो नेपाली युवकों की तलाशी में कीड़ा जड़ी हाथ लगी। एसआई सतेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि राजेंद्र बहादुर बम पुत्र धन बहादुर और गणेश बहादुर पुत्र बिरखू बहादुर बम निवासी ग्राम बांझकोट, जिला कालीकोट नेपाल के पास से कुल साढ़े तीन सौ ग्राम कीड़ा जड़ी मिली है। दोनों को भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/41/42 के तहत गिरफ्तार किया। उसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts