पहाड़ों को कुछ राहत मिलेगी

हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों के लिए राहत की खबर है। पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश की संभावना कम है। इससे राहत-बचाव कार्य में तेजी आएगी। तराई-भाबर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है जबकि कुछ हिस्सों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ेगा। रविवार को कुछ समय के लिए हुई बारिश से तापमान करीब चार डिग्री नीचे 26.8 पर आ गया था।
रविवार को तराई-भाबर में 32.4 मिमी बारिश हुई। पहाड़ों पर भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान काफी नीचे आया। पंतनगर विवि के मौसम विज्ञानी एचएस कुशवाहा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को तराई-भाबर में 10 मिमी बारिश की संभावना है। जबकि पर्वतीय इलाकों में 5 मिमी बारिश हो सकती है। सोमवार को तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related posts