
देहरादून। आपदा के चलते शिक्षकों के तबादलों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब अग्रिम आदेशों तक शिक्षक अपनी मूल तैनाती पर बने रहेंगे। मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपदा को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है।
आपदा को देखते हुए मुख्य सचिव ने बीते दिनों सभी विभागों में तबादलों पर रोक का आदेश दिया था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में शिक्षकों के तबादले कर दिए थे। शिक्षा महानिदेशक पीएस जंगपांगी ने कहा कि इस आदेश की उन्हें जानकारी नहीं है। वे फिलहाल बाहर हैं। जो भी आदेश होगा उस पर अमल किया जाएगा।
