
कुल्लू। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में आयोजित जिला स्तरीय नेशनल रोल प्ले एवं फोक डांस कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान जिला के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सीसे स्कूल सुल्तानपुर की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और प्ले प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
स्कूली छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने स्कूल की अध्यापिका सरोजनी और छात्राओं को बदाई दी है। कहा कि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को हमेशा याद रखना चाहिए। फोक डांस प्रतियोगिताओं में जिला के आठ स्कूलों और नेशलन प्ले प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों ने भाग लिया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में सीसे स्कूल सुल्पानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान भी इसी स्कूल की छात्राओं ने हासिल किया। सीसे स्कूल बजौरा तीसरे स्थान पर रहा है। प्ले प्रतियोगिता में सीसे स्कूल काईस प्रथम, सीसे स्कूल सुल्तानपुर दूसरे तथा सीसे स्कूल खराहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता स्कूलों को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया।
