
ऊना। शहर के अरविंद रोड पर शनिवार देर सायं एक अनियंत्रित एक कार ने आधा दर्जन वाहनों सहित एक साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में खुद कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर सांय अरविंद मार्केट में एक सेंट्रो कार का चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़ी करीब आधा दर्जन कारों सहित एक साइकिल को टक्कर मार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय दुकानदारों की मदद से व्यक्ति को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
