
आनी (कुल्लू)। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में आनी विधानसभा क्षेत्र के 72 हजार 867 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 35137 महिलाएं और 37,730 पुरुष मतदाता हैं। आनी में कुल 125 मतदान केंद्र हैं। इनमें शांतिपूर्ण ढंग से मतदान निपटाने के लिए कुल 500 पोलिंग कर्मचारी और 274 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। विस क्षेत्र के 125 बूथों में से खुन्न, आनी-1, दलाश, तांदी, नित्थर, अरसू, ठारला, ब्रौ और निरमंड-1 आदि अतिसंवेदनशील बूथ घोषित हैं। जबकि, सिसरी, बागी, च्वाई, आनी-2, लूहरी, खणी, देयोगी, सराहन, बागीपुल, निरमंड-2 और बायल सहित कुल 12 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं। चुनाव कानूनगो आनी बसंत लाल गौतम ने बताया कि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में पैरामिल्ट्री फोर्स का एक-एक अतिरिक्त जवान तैनात किया गया है।
