रूसा का निर्णय जल्दबाजी में लिया : एसएफआई

रामपुर बुशहर। स्थानीय पीजी कालेज की एसएफआई इकाई के परिसर अध्यक्ष राकेश सिंघानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और विवि द्वारा रूसा को लागू करने का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया है। उन्होंने कहा कि इकाई ने कालेज प्राचार्य के सौजन्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इसके विरोध में ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से छात्रों को अपने मनपसंद विषय चुनने से वंचित रहना पड़ रहा है। कहा कि रामपुर कालेज में छात्रों को कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं है। इस अवसर पर सुरेश, चंद्रेश, लवीश, अविनाश, विक्रांत, विक्की, जय प्रकाश, राहुल, अर्बन, शांति, पूजा, रवीना, निशा, नीरज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर, एबीवीपी इकाई ने शनिवार को कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें इकाई ने कालेज की समस्याओं को प्राचार्य के समक्ष रखा। इकाई अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि कालेज में एससी कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य अभी तक अधर में लटका है। नगर मंत्री विक्की ठाकुर ने कहा कि कालेज में बंद छात्रावासों को जल्द खुलवाया जाए। इस मौके पर दीपक वर्मा, सन्नी नेगी, इंद्र नेगी, रजनी, अंजली, बंटी, अंजू, अनीष, अजय, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

Related posts