
सोलन। शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सुरों की महफिल सजने के साथ साथ बच्चों के साहस को भी सलाम किया गया। मां शूलिनी पीठम की मूर्तियां चुराने वाले शातिर को पकड़वाने में पुलिस के मददगार छह साहसी बच्चों को मां शूलिनी के मंच पर सम्मान मिला।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने जय, सुरेश, रमन, वैभव, आशू और अभिनव को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके की। इसके बाद शुरू हुए विभिन्न संस्कृति के रंग। लोकल कलाकारों ने स्थानीय नृत्य करके वाहवाही बटोरी तो एन जैड सीसी के कलाकारों ने पंजाबी रंग बिखेरा।
इंडियन आइडल साबेरी भट्टाचार्य ने आशिकी टू के …सुन रहा है से अपनी सुरीली पारी की शुरूआत की। बाद में अनारकली डिस्को चली…पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं मेरा चैन वैन सब उजड़ा…. कजरारे कजरारे तेरे काले काले नैणा गीतों की झड़ी लगकार सुरीली शाम को बेहतर किया। वहीं अमित साना ने आशिकी टू तुम ही हो तुम ही हो मेरी आशिकी मेरी जिंदगी… वो किश्ना है… गीतों पर धमाल मचाया। रात करीब दस बजे तक कार्यक्रम चला। जिसमें दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया।
