
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में रूसा के विरोध में शुक्रवार को छात्र संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूरा कालेज विश्व विद्यालय प्रशासन और वीसी के खिलाफ लगे नारों से गूंज उठा। कालेज में एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कालेज परिसर में पहले तीनों संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद एबीवीपी और एसएफआई ने मिलकर विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में तीनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने रूसा प्रणाली के खिलाफ कालेज प्रधानाचार्य धनेश्वरी शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
धरने के दौरान एबीवीपी के अर्जुन ठाकुर ने कहा कि विवि प्रशासन की छात्र हितों को अनदेखी कर रहा है। एबीवीपी की ओर से अनुराग शर्मा, एससीए अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, इकाई अध्यक्ष अनीश, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश, आर्य, निवेश, राजकुमार, राज सोनी, धीरज, निशांत चंदेल, अभिषेक, आशीष, लोकेश्वर, रोमिल महंत, विवके ठाकुर, दिक्षित महंत, सन्नी, गुंजन, पूर्ण देव, दर्शन, परीक्षित, कृष्णा, गीता, दीपा, बबीता, पूनम और जगदीश शामिल रहे। एसएफआई इकाई कुल्लू ने रूसा के विरोध और कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पर धरना भी दिया। एसएफआई के इकाई भूपेंद्र सिंह कोटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन द्वारा लगातार छात्र विरोधी नीतियों से शिक्षा लगातार आम छात्रों से दूर हो रही है। एसएफआई के जिला सचिव गोविंद भंडारी ने कहा कि कालेज में जिन छात्रों ने फार्म भरे हैं उनको प्रवेश नहीं मिला तो एसएफआई आंदोलन को और तेज करेगी।
