
हमीरपुर। पंजीकरण करवाने में हमीरपुर के निजी क्लीनिक आगे हैं। कुल 295 निजी क्लीनिक धारकों ने क्लीनिकों के पंजीकरण को आवेदन कर दिया है। कुल 555 निजी एवं सरकारी क्लीनिक हैं। इनमें 295 निजी और 260 सरकारी क्लीनिक हैं। सभी निजी क्लीनिकों ने पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। निजी क्लीनिकों से अब तक दो लाख 64 हजार 545 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा हो चुका है। 46 सरकारी क्लीनिकों का अभी तक पंजीकरण को आवेदन नहीं आया है। पांच पीएचसी स्तर और 41 हेल्थ सब सेंटर स्तर के सरकारी क्लीनिक शामिल हैं। एक रिजनल अस्पताल, एक सिविल अस्पताल, पांच सीएचसी, 20 पीएचसी, 112 हेल्थ सब सेंटर, चार सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल, 70 सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और एक होमियोपैथी स्तर के क्लीनिकों के पंजीकरण को आवेदन पहुंच चुके हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीआर कटवाल का कहना है कि सभी निजी क्लीनिकों के पंजीकरण का आवेदन पहुंच चुके हैं। 46 सरकारी क्लीनिकों के आवेदन आने को शेष हैं।
—
लेट हुए तो दोगुना शुल्क
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजीकरण की अंतिम तिथि जल्द ही निर्धारित कर ली जाएगी। पंजीकरण को आवेदन करने वालों को अतिरिक्त जुर्माना होगा। जो पंजीकरण शुल्क से दोगुना होगा। क्लीनिक धारकों को डुप्लीकेट प्रमाण पत्र लेने को 200 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। दुकान या दुकानदार के नाम परिवर्तन को एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क और किसी भी प्रकार की अपील की लिए एक सौ रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा।
