एक दिन का वेतन दान करेगी कुल्लू पुलिस

कुल्लू। उत्तराखंड और किन्नौर में हुई त्रासदी से पीड़ितों की सहायता के लिए कुल्लू पुलिस आगे आई है। एसपी विनोद धवन ने बताया कि उत्तराखंड और किन्नौर में बहुत पड़ी त्रासदी हुई। इस त्रासदी से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए कुल्लू पुलिस के सभी कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मद्द के लिए देंगे। पुलिस की इस दरियादिली से कई घरों में रोशनी होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में करीब 480 के करीब पुलिस कर्मचारी हैं। बाढ़ के दौरान हुई त्रासदी को देखते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का निर्णय लिया है। इससे करीब चार साढ़े लाख रुपये की धनराशि एकत्रित होगी।
एसपी विनोद धवन ने बताया कि पुलिस के जवानों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने का सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस के जवानों की भांति दूसरे विभागों को भी बाढ़ पीड़ितों की मद्द के लिए आगे आना चाहिए। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। प्रदेश और देश के लोगों को मिलकर इस त्रासदी से पार पाना होगा। एसपी ने बताया कि जिला में कर्मचारी करीब 480 कर्मचारी हैं। एक दिन के वेतन से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की राशि एकत्रित होगी। इस राशि से बाढ़ पीड़ितों को जरूरत की चीजें दी जाएंगी।

Related posts