
कुल्लू। भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन जिला कुल्लू की बैठक में चिकित्सा भत्ते को तीन सौ से बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपये करने की मांग की गई। वीरवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। इसमें 69 रिटायर्ड अर्ध सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में बंजार इकाई के नुमाइंदे भी शरीक हुए।
सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जगनाथ ठाकुर ने सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कुछ पेंशन धारकों की समस्याओं का बैठक में समाधान भी किया गया। उन्होंने राज्य सरकार से एक्स सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स को केंद्र की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग भी की। प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना किया तो 2014 के लोस चुनाव में वे अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे। संघ की आगामी बैठक 20 जुलाई को होगी। बैठक में रेवती राम, संगत राम, डुगलू राम, जवाहर लाल, नेसू राम, खेख राम, देवी सिंह, धर्मचंद, दिले राम और मानदास ने भाग लिया।
