
आनी (कुल्लू)। यहां खनाग के समीप एक जीप सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक और एक अन्य युवक को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को 108 में आनी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह खनाग-शुश संपर्क सड़क मार्ग पर शुश की ओर जा रही एक जीप खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार कमांद गांव के चालक शेर सिंह और संपल गांव के रणजीत सिंह को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
