
जैतो: 15 जून को 23 वर्षीय नौजवान गगनदीप सिंह पुत्र अमर सिंह वासी जैतो की कोटकपूरा रेलवे लाइन मार्ग पर रजबाहा के पुल पर गाड़ी के नीचे आ जाने के कारण मौत हो गई थी। उस समय नौजवान का धड़, बाईं बाजू व टांगें तो मिल गईं थीं मगर उसका सिर व दाईं बाजू नहर में ही गिर गए थे। उस समय से ही इस बाजू व सिर की युद्धस्तर पर तलाश जारी थी।
आखिर गत रात 8.30 बजे नजदीकी गांव डेलियांवाली (रामूवाला) के नजदीक पुल में फंसी हुई बाजू व सिर मिल गए। तलाश कर रही नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के नेता नवनीत गोयल व उनकी टीम ने पुलिस की देखरेख में नौजवान का सिर व बाजू को बाहर निकाला व शिनाख्त उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया।
