पी.डब्ल्यू.डी. कर्मियों ने दिया धरना

भटिंडा: पी.डब्ल्यू.डी. तालमेल संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर विभागीय कर्मियों ने जल सप्लाई व सैनीटेशन मंडल 2 व 3 के कार्यालय समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रवक्ताओं ने कहा कि उच्चाधिकारियों की ओर से कर्मियों की मांगों की अनदेखी कर लगातार टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इससे कर्मियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की ओर से मांगों पर तुरंत विचार न किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी समय-समय पर उच्चाधिकारियों को मांगों के प्रति अवगत करवा चुके हैं पर किसी ने भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते तालमेल कमेटी की ओर से 10 से 20 जून तक डिवीजन स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की वर्करों की सभी मांगों को मानकर उन्हें राहत प्रदान की जाए।

Related posts