जनता दल (यू) के अलग होने पर भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं होगा’

बरनाला: भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी के प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार पंजाब में पहुंच रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र कुमार मोदी का राज्य की समूची भाजपा द्वारा जोश से स्वागत किया जाएगा। इसका प्रकटावा भाजपा के सीनियर नेता हरजीत ग्रेवाल व भाजपा जिला संगरूर के अध्यक्ष जतिन्द्र कालड़ा ने स्थानीय रैस्ट हाऊस में करते कहा कि 23 जून को नरेन्द्र मोदी के माधोपुर में पहुंचने पर स्वागत करने के लिए जिला बरनाला के भाजपा वर्करों व प्रबंधकों की 28 बसें वहां पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों में लिप्त होने कारण भारतवासियों के मनों में समाप्त होती जा रही है व पंजाब में होने वाले नरेन्द्र मोदी के स्वागत संबंधी भारी एकत्रता सिद्ध कर देगी कि अब देश को राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस को दूर करने के लिए बिगुल बजा चुका है व आगामी लोकसभा चुनावों में एन.डी.ए. की सरकार ही स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि माधोपुर में पंजाब की समूची भाजपा लीडरशिप पहुंच रही है, जिसकी तैयारियां जोर से चल रही हैं। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) के एन.डी.ए. से अलग होने का भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related posts