
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उर्फ बड्डा पुत्र अमरनाथ निवासी बड्डू से गुप्त सूचना के आधार पर 28.700 मिली ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
