बडूही में ट्रक ने रौंदा स्कूटी सवार

बडूही (ऊना)। अंब ऊना मार्ग पर रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से खंड चिकित्सालय अंब में उपचाराधीन करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार निवासी कांगड़ा अपनी स्कूटी नंबर सीएच 01 एजी 7066 से अपने घर की ओर जा जा रहा था कि बडूही चौक पर अंब की ओर से आ रही एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने खंड चिकित्सालय अंब पहुंचाया, जहां घायल का उपचार जारी है। बंगाणा थाना प्रभारी रामदास कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related posts