
रामपुर बुशहर। सीपीएस एवं रामपुर के विधायक नंदलाल और मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार किया। इस दौरान दोनों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। नंदलाल ने बढावली पंचायत के करेरी, रमांडली, मसारना, कमलाऊ, छलावट, कुमसु, मतरेऊल, नालारी नाड तथा राजपूरा में चुनाव प्रचार किया। जबकि, विक्रमादित्य सिंह ने नोगली, तकलेच, बाहली, नरैण, जराशी, पलजार, देवनगर तथा खनेवली में कांग्रेस के लिए प्रचार किया।
जबकि, कांग्रेस सरकार के मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की अगुवाई में एक दल ने ग्राम पंचायत सराहन, शाहधार तथा किन्नू पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। इस मौके पर रामपुर बीडीसी उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रामदासी, कृष्ण गोपाल, ओम प्रकाश, केहर सिंह खाची, सुभाष मंगलेट, हरीश जनारटा, सतीश वर्मा, राजेश लारजू, यशपाल सोनी, तरुण शर्मा, विकास सूद, मनीश चौहान, बहादुर सिंह भलूणी, त्रिलोक भलूणी, संजय मेहता सहित अन्य कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों में प्रतिभा सिंह के लिए प्रचार किया।
