भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में टूट की औपचारिक घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलायी गयी कैबिनेट की आपात बैठक से पूर्व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)ने भी उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलायी है।

वहीं राज्य भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सुशील कुमार मोदी को सौंप दिया है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि मोदी यह इस्तीफा राजभवन में जाकर सौंपेंगे या फिर विधानसभा जाएंगे। वहीं भाजपा ने साफ कर दिया है कि नरेंद्र मोदी के नाम पर उन्हें समझौता मंजूर नहीं है। लिहाजा आज बुलाई गई मुख्यमंत्री की बैठक से भी भाजपा के मंत्री शामिल नहीं होंगे।

बिहार की राजनीति में आए बदलाव से यह बात साफ हो गया है कि अब केवल गठबंधन के टूटने की औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है। नीतीश कुमार ने आज ही केबिनेट की बैठक भी बुलाई है। पार्टी नेताओं के साथ होने वाली बैठक के बाद करीब तीन बजे तक जदयू अध्यक्ष शरद यादव राजग पर लिए गए फैसले की औपचारिक घोषणा कर देंगे।

Related posts