
कुल्लू। एबीवीपी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुल्लू में रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन की नीतियों के विरोध में बंजार तथा हरिपुर कालेज में भी प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एबीवीपी के जिला संयोजक जेनेश ठाकुर ने कहा कि कुछ वर्षों से विवि प्रबंधन छात्रों के हितों को अनदेखा कर रहा है। इस वर्ष रूसा प्रणाली विद्यार्थियों पर थोपी है। इसके लिए न ही छात्रों से राय ली गई और न ही इसकी सूचना दी है।
प्रदेश सरकार के दबाव के चलते वीसी ने महज 100 करोड़ के लिए छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। विद्यार्थी परिषद के इकाई उपाध्यक्ष योग राज डोगरान ने विवि प्रशासन के इस निर्णय निंदा करते हुए कहा कि यह छात्र विरोधी निर्णय शीघ्र बदल दिया जाए, नहीं तो विद्यार्थी परिषद इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन करेगी। विद्यार्थी परिषद ने आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की है। प्रदर्शन में जिला संयोजक जेनेश ठाकुर, इकाई अध्यक्ष अनीष, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश, एससीए अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, दीक्षित महंत, राजकुमार, राजसोनी, जगदीश, संजय, सिद्धार्थ कपूर, आर्य निवेश, अभिषेक शर्मा, अजय, सुधीर, लोकेश्वर, विक्रांत और काविश शामिल रहे।
अमित और संजीव की नियुक्ति पर खुशी
कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में कुल्लू के अमित सूद, संजीव शर्मा तथा राजेश वशिष्ठ दाता की ताजपोशी पर कुल्लू के भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। भाजपा मंडल महासचिव अमर, उपाध्यक्ष कुलदीप नैयर, कोषाध्यक्ष नरेश करीर, चंदन प्रेमी, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, सुधीर भटनागर, नगर परिषद पार्षद मनीषा सूद, शन्नो देवी, युवा मोर्चा शहरी अध्यक्ष राकेश पूरी, महामंत्री दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विक्त्रस्म शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल, रवि शर्मा, अंजु शर्मा, सचिव पंकज भारद्वाज, जतिन सोहल, सह सचिव जय सोहल, सचिव अमित नागल, विकास सूद, चंदन करीर, ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, पवन राणा और सुनील ठाकुर का आभार जताया है।
