
कुल्लू। रोहतांग के पास राहनीनाला में दिल्ली के एक पर्यटक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस निवासी रीतू सौरभ ने बताया कि जब वह सरचू घूमकर मनाली लौट रहे थे तो राहनीनाला के पास उनका वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया। इस पर टवेरा चालक उन पर भड़क गया। बाद में चालक ने मारपीट कर दी। यही नहीं जब यह पर्यटक मनाली के पास बाहंग पहुंचे तो एक अन्य शख्स ने उनकी गाड़ी के फ्रंट के शीशे तोड़ डाले। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पर्यटक की शिकायत पर टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा एसआई माथरूराम को सौंपा है।
