
कुल्लू। देवसदन कुल्लू में आयोजित स्कूल क्रीड़ा संगठन के जनरल हाउस में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का खेल कलेंडर तय कर लिया गया। हाउस का आयोजन उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक एवं क्रीड़ा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के दौरान गत वर्ष की खेलकूद गतिविधियों की रिपोर्ट एडीपीईओ राम सिंह ठाकुर ने हाउस में पेश की। साथ ही आयव्यय ब्योरा भी हाउस के समक्ष रखा।
बैठक में चालू वर्ष का खेल कलेंडर सर्वसम्मति से पारित किया गया। एडीपीईओ राम सिंह ने बताया कि खंड कुल्लू एक में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता 8 से 10 जुलाई और छात्रा वर्ग की 11 से 13 जुलाई को शमशी में होगी। उन्होंने बताया इसी तिथि को खंड कुल्लू दो स्पर्धाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में होंगी। नग्गर खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में हाेंगी। बंजार खंड की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार में होगी।
उन्होंने बताया कि आनी खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चुआई में छात्र वर्ग की स्पर्धाएं 23 से 26 जुलाई और छात्रा वर्ग की 26 से 28 जुलाई को होंगी। उन्होंने बताया कि खंड निरमंड की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अरसू में 23 से 28 जुलाई तक होंगी। एडीपीईओ राम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय माइनर और सांस्कृतिक प्रतियोगिता 14 से 17 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गड़सा में आयोजित करवाई जाएंगी। मेजर और एथलेटिक्स प्रतियोगिता 6 से 9 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र कुल्लू में होंगी।
