30 फीसदी डीए की अदायगी करे निगम

कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया कि 10 जून तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ का कहना है कि परिवहन पेंशनरों का 35 माह का 30 प्रतिशत डीए का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल बिल भी एक साल से नहीं दिए जा रहे। कहा कि यदि सरकार और प्रबंधन वर्ग का सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ ऐसा ही रवैया रहा तो मजबूरन सेवानिवृत्त हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ धरना-प्रदर्शन पर उतरेगा। इस मौके पर नरेंद्र कुमार सूद, भोला राम, टिकम राम, सुभाष सूद, मदन लाल, नारायण दास, कुबेर सिंह, ध्यान सिंह, चेत राम, ज्ञान चंद, लीहत राम, कृष्ण लाल, अरुण कुमार, मधुवन, उधम सिंह, मोती राम और देवी राम सहित भारी संख्या में संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts