छेड़छाड़ मामले में दूसरा आरोपी पकड़ा

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनाें आरोपियों को अंब की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनाें आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को गगरेट क्षेत्र केे एक गांव की नौ वर्षीय छात्रा ने दो युवकों पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपी युवकों के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन की धारा (8) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पहले आरोपी अनिल कुमार निवासी संघनई को सोमवार को ही हिरासत में लिया था और मंगलवार को दूसरे आरोपी सुशील कुमार निवासी संघनई को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

Related posts