
हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर ने 59 वाहनो ंके चालान कर 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 59 चालान किए हैं। इनमें से 38 चालान का जुर्माना पुलिस ने मौके पर वसूल कर लिया है। इनसे पुलिस ने कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। शेष चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिए गए हैं। वहीं एक चालान शराब पीकर वाहन चलाने का किया गया है। पुलिस ने गिरिश कुमार पुत्र राम दयाल निवासी बडू को शराब पीकर वाहन चलाते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने वाहन चालक का चालान कर आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है।
