
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसके सारी परिवार के साथ मारपीट की है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी नुहारा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 जून को शाम करीब चार बजे उसे ससुर प्रकाश, सास लीला देवी, उसकी पत्नी का चाचा और एक टैक्सी चालक उसके घर आए और सभी सदस्यों के मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजीव कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
