चौथी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें

ऊना। क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पिछले सात दिनों में महिलाओं के साथ इस तरह का यह सातवां मामला है। इससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगता जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनाक्रम में गगरेट क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्ष की एक बालिका के साथ एक दुकानदार की ओर से अश्लील हरकतें किए जाने मामला सामने आया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ऊना खुशहाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है जो स्कूल में छुट्टी के बाद घर आते समय रास्ते में एक दुकानदार की अश्लील हरकतों का शिकार बनती रही। यह क्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था। उसके परिजनों की ओर से इस मामले की तह तक जाने के बाद माजरा सामने आया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts