टैंकर की चपेट में महिला की मौत

भोरंज/भरेड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत घरसाण के पास एक टैंकर की चपेट में आने से स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। टैंकर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार पुुत्र सीता राम निवासी धनेटा अपनी पत्नी शकुंतला देवी (45) के साथ स्कूटर पर बहू के मायकेे गोपालपुर जा रहा था। जैसे ही वह घरसाण के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर चालक सुरेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी मुंडखर ने स्कूटर को साइड से टक्कर मार दी। इससे स्कूटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया और शकुंतला देवी टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद फोन करके तुरंत 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया लेकिन 108 एंबुलेंस की टीम ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। भोरंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है। चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान का कहना है कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts