
हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वीरवार को 20 चालान किए हैं। पुलिस ने बताया कि 16 चालानों का मौके पर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल कर लिया गया है। अधिकतर चालान बिना हेलमेट के किए गए हैं। शेष चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की।
