
नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में एस श्रीसंथ और अजीत चंदीला की जमानत याचिका खारिज हो गई है। मकोका कोर्ट ने आरोपियों को 18 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को कम से कम तीन आईपीएल मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के लिए गिरफ्तार किया है। बीसीसीआई ने इन खिलाडिय़ों को निलंबित कर दिया है। इन पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
