65 चालान कर वसूला 9100 रुपये जुर्माना

हमीरपुर। यातायात पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले 65 वाहन चालकों के चालान किए हैं। पुलिस ने 35 वाहन चालकों से मौके पर जुर्माना वसूल कर लिया है। सभी चालान दोपहिया चालकों के काटे गए हैं। पुलिस ने मौके पर 91 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान का कहना है कि पुलिस उद्दंड वाहन चालकों पर शिकंजा कसे हुए है।

Related posts