
रामपुर बुशहर। स्कूलों में कार्यरत पैरा शिक्षक उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देंगे। रविवार को रामपुर में हुई बैठक में पैरा शिक्षकों ने यह निर्णय लिया। इस बैठक में रामपुर के अलावा निरमंड, आनी, किन्नौर और कुमारसैन के शिक्षक शामिल हुए।
हिमाचल प्रदेश के पैरा एसोसिएशन के सलाहकार राजीव ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले स्कूलों में एक हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं और सभी शिक्षक कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2007 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ही पैरा अध्यापकों को अनुबंध के समकक्ष समस्त लाभ देने की अधिसूचना जारी की थी। अब अनुबंध के तौर पर ये अध्यापक छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। पैरा अध्यापकों को उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार उनके भविष्य के बारे में अब जरूर सोचेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रतिभा के रूप में सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह भाजपा प्रत्याशी को न केवल हराएंगी, बल्कि रिकार्ड तोड़ मतों से जीत भी हासिल करेंगी। बैठक में प्रदेश संयोजक अनिल गोस्वामी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, रामपुर जोनल अध्यक्ष खेमचंद चौहान, गगन नेगी, सुभाष नेगी, राजेश शर्मा, अभिमन्यु ठाकुर, मंडी से भीमदेव, कुल्लू से डालमिया ठाकुर, निरमंड से राजेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र ठाकुर, आनी से सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, बंजार से वेद कुमार, रामपुर-ननखड़ी से प्रभात नेगी, रणजीत चौहान, राकेश कायथ, कैलाश भलूनी, गुलाब मेहता, चंद्र गुप्ता, गोपी मेहता, नरेंद्र श्याम, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, धीरेंद्र चौहान, यशवीर चौहान, प्रद्युमन मेहता, मनमोहन ठाकुर, अनीता ठाकुर, हर्षलता, अनुराधा बिष्ट, कविता चौहान, मोनिका, सुनीता शर्मा, उमा वर्मा, अंजलि शर्मा आदि मौजूद थे।
