किसान व व्यापारियों ने हाईवे पर लगाया जाम

जसवंतनगर (इटावा)। मंडी समिति जसवंतनगर में उपेक्षा से गुस्साए किसानों, व्यापारियों व मिल मालिकों ने बुधवार को हाइवे पर जाम लगाया और धान के बोरे फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंसे ़ रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर लगभग दो घंटे बाद जाम खुला।
बुधवार दोपहर 1 बजे मंडी समिति मोड़ स्टेट बैंक के सामने किसान व्यापारी व मिल मालिक एकत्रित होकर वहां पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था उनका धान न तो व्यापारी खरीद रहे और न ही सरकारी क्रय केंद्र। उधर व्यापारियों का कहना था हम लोग धान मिल मालिकों को देते हैं वहां भुगतान नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसानों को वादे पर पैसा नहीं दे पा रहे हैं। इससे उनके कोपभाजन का शिकार होना पड़ा रहा है। मील मालिक की व्यथा है कि लेवी के द्वारा हमारे चावल की खरीद नहीं हो रही है। मिलों पर चावल भरा पड़ा है। कुल मिलाकर प्रशासनिक अधिकारियों की घोर लापरवाही व अन्याय पूर्ण रवैये के चलते किसान आढ़ती व मील मालिक अनदेखी का शिकार हैं। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी आनन्द कुमार, क्षेत्राघिकारी केसी गोस्वामी ने लोगों को समझाया कि इस मलसे पर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी, तब कहीं जाकर जाम खत्म हुआ। इस मौके पर ग्रीश गुप्ता, योगेश यादव, मनोज चौधरी, सुभाष यादव, सौरभ शुक्ला, विजय सिंह, श्याम मोहन शर्मा, जितेंद्र जैन, राजकमल गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, श्री नारायण गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, श्यामबाबू, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts