
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के पपड़ोली में आग की घटना में लगभग एक क्विंटल बिरोजा जलकर राख हो गया। वन विभाग के वन रक्षक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की लापरवाही के कारण घटना हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अरलू वन खंड में वन रक्षक के पद पर कार्यरत किशोरी लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को जब उन्हें पपड़ोली जंगल में आग लगने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि आग लगने के कारण लगभग एक क्विंटल बिरोजा जलकर नष्ट हो गया है। एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन आरंभ कर दी है।
