बालिका से दुराचार मामले में एफआईआर

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती एक ग्राम पंचायत में नाबालिग के साथ दुराचार किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय पीड़िता को उसी के सगे ताया के लड़के ने हवस का शिकार बनाया है। दो दिन पूर्व यह मामला किसी समाज सेवी संस्था के ध्यान में आया था। जहां संस्था के पदाधिकारियों ने बच्ची से पूरी जानकारी हासिल कर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया और मामले के संदर्भ में लिखित शिकायत दी। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। जिसके चलते प्रारंभिक छानबीन के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। जबकि बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

Related posts