आनी में किसान सभा ने जम की नारेबाजी

आनी (कुल्लू)। किसान सभा आनी ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर शहर में एक विशाल रैली का आयोजन कर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से सरकार को मांगों का ज्ञापन भेजा।
किसान सभा आनी के अध्यक्ष रामचंद ने बताया कि 11 मांगों के बारे में मांग पत्र सरकार को भेजा गया है। इनमें आनी में सब्जी मंडी खोलने, पिछड़ी एवं दुर्गम पंचायतों में बागवानी सेल सेंटर खोलने, मनरेगा में सौ दिन का रोजगार, दूध का मूल्य 25 रुपये करने बारे, दूध के पैसों की अदायगी समय पर देने जैसी ग्यारह मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।
किसान सभा का आरोप है कि कई गांव कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दी में भारी
बर्फ बारी से लाखों सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सरकार ने इसका मुआवजा तक नहीं दिया। आनी क्षेत्र की सबसे दुर्गम एवं पिछड़ी पंचायत बुच्छैर और कोहिला के दर्जनों गांवों में बस सुविधा के लिए हर रोज मारामारी हो रही है। स्कूल बसों का कोई प्रबंध नहीं है। आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा और कांग्रेस के चक्कर में उलझी हुई है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल हैं। किसान सभा ने कहा कि सरकार जल्द ग्यारह मांगें पूरी करे। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 30 जून को फि र आनी मुख्यालय पर धरना देंगे। इस अवसर पर किसान सभा के प्रताप ठाकुर, केहर सिंह, रमेश चंद, भवानी सिंह, लता देवी, चंपा देवी, वीर सिंह, नारायण दास, रामदयाल, बेलू देवी, प्रेम चंद, राम चंद, गुरदयाल, राम सिंह, चरण दास, कमला देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts