शाईनिंग ब्यास आनी ने जीता क्रिकेट मैच

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच शाईनिंग स्टार ब्यास आनी एकादश तथा स्टार इलेवन कुल्लू के बीच खेला गया है। इसमें आनी की टीम ने शानदार जीतकर हासिल अगले दौरे में प्रवेश किया। समाचार लिखे जाने तक दूसरा मैच ब्यास इलेवन मनाली तथा एनआरजे लोअर ढालपुर के बीच खेला जा रहा था। अंतिम दौर में पहुंची प्रतियोगिता को देखने के लिए ढालपुर में भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को खेले गए पहले मैच में कुल्लू की स्टार इलेवन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ठोस निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें शमशेर ने 35 तथा हन्नी ने शानदार 14 रनों की पारी खेली। शाईनिंग स्टार ब्यास आनी एकादश की ओर से रिंकू राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी कर तीन ओवर में 22 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके अलावा मिंटू ने 24 तथा सूरज ने 26 रन देकर 1-1 विकेट ली है।
166 रनों का पीछा करने उतरी शाईनिंग स्टार ब्यास आनी एकादश की शुरुआत खराब रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज विक्रम ठाकुर, सूरज और दलीप ठाकुर ने संभल कर बैटिंग कर स्कोर को आगे बढ़ाते हुए टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया। टीम ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से विक्रम ठाकुर ने 16 गेंदों में 38, सूरज ने 24 गेंदों में 32 तथा दलीप ठाकुर ने 9 गेंदों में 24 रनों धुआंधार पारी खेली। टीम की प्रतियोगिता में यह पांचवीं जीत है।

Related posts