
चंबा/नई टिहरी। सत्र 2013-14 के लिए 28 जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए श्रीदेव सुमन विवि पांच जून से 12 केंद्रों पर परीक्षा फार्मों की बिक्री करेगा। गढ़वाल विवि के बादशाहीथौल, श्रीनगर और पौड़ी परिसर में परीक्षा फार्मों की बिक्री के बारे में श्रीदेव सुमन विवि की ओर से गढ़वाल विवि को पत्र भेजकर अनुरोध किया जाएगा।
25 स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए श्रीदेव सुमन विवि को जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा तिथि 28 जुलाई तय की गई है। हालांकि अब तक परीक्षा केंद्रों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। फार्म जमा होने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
इन केंद्रों पर मिलेगे बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म
गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, अगस्त्युमुनि, कोटद्वार,उत्तरकाशी, नई टिहरी- राजकीय महाविद्यालय
श्रीनगर-एसपी मेमोरियल बीएड कालेज
पौड़ी-श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल
ऋषिकेश-ओएमआईएस कालेज
देहरादून-एमकेपी कालेज
हरिद्वार-एमएम जैन कालेज
रुड़की-बीएमएस कालेज
इनका क्या है कहना
छात्र हितों को देखते हुए विवि का प्रयास है कि गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में भी फार्मों की बिक्री हो। गढ़वाल विवि को इस बारे में अनुरोध पत्र भेजा जा रहा है। -डा.यूएस रावत कुलपति श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल
