
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत खेतों में काम कर रहे दंपत्ति को कुछ लोगों ने पीटा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपत्ति का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमल पुत्र बर्फी राम निवासी खगल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी लीला देवी के साथ खेतों में काम कर रहा था। 19 मई को राजेश, मुकेश, श्याम लाल और सपना देवी खेतों में आए और उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की है।
